Update 07:01 PM : 10 यात्रियों की मौत- सूत्र

टीआरपी डेस्क। Bilaspur Train Accident Update : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। गटौरा और बिलासपुर स्टेशन के बीच लाल खदान क्षेत्र में कोरबा पैसेंजर ट्रेन खड़ी मालगाड़ी से टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई डिब्बे पटरी से उतर गए और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने 5 यात्रियों की मौत की पुष्टि की है।

रेलवे और जिला प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया । अब तक दर्जनों यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों का इलाज मौके पर और बिलासपुर रेलवे अस्पताल में जारी है। बताया जा रहा है कि 25-30 लोग घायल हुए है।

हादसे के तुरंत बाद रेलवे प्रशासन ने मेडिकल यूनिट और डिविजनल अफसरों को घटनास्थल भेजा। पूरे रूट पर ट्रेनों की आवाजाही अस्थायी रूप से ठप कर दी गई है। कई एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द या डायवर्ट किया गया है।

रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान
रेलवे प्रशासन की ओर से मुआवजे का ऐलान कर दिया गया है। मृतकों के लिए 10-10 लाख और गंभीर रूप से घायलों के लिए 5-5 लाख और सामान्य घायलों के लिए 1-1 लाख रुपए मुआवजे का ऐलान किया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।