रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ से भाजपा प्रत्याशी सीमामनी दिवाकर का निधन हो गया। वार्ड नंबर 14 से चुनाव लड़ रहीं सीमा मनी दिवाकर ने बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली।

करीब 25 दिन पहले सीमामनी दिवाकर ने ऑपरेशन के जरिए एक बच्ची को जन्म दिया था। इसके बाद से उनकी तबीयत लगातार खराब चल रही थी। शुक्रवार रात उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद डॉक्टर उन्हें बचाने में असमर्थ रहे।

सीमामनी दिवाकर भाजपा की एक अनुभवी नेता थीं। इससे पहले वे वार्ड नंबर 3 से पार्षद के रूप में सेवा दे चुकी थीं। उनके निधन से स्थानीय लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।

उनके निधन की खबर के बाद नवागढ़ में चल रहा चुनाव प्रचार रोक दिया गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल सहित कई नेताओं और स्थानीय लोगों ने दिवंगत नेत्री को श्रद्धांजलि दी।

See also  मुख्यमंत्री साय ने वरिष्ठ पत्रकार नितिन चौबे के निधन पर जताया दुःख, X पर लिखा…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।