रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का वीडियो एडिट कर उसे प्रचारित करने के खिलाफ भाजपा ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री के द्वारा दिनांक 3 अप्रैल 2024 को महासमुंद में मंच से दिए गए उद्बोधन से छेड़छाड़ कर कांग्रेस पार्टी के राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल के लिए वोट अपील करते हुए दिखाया गया है।

भाजपा ने कहा कि यह चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की छवि धूमिल करने का प्रयास भी है। आवेदक उक्त कृत्य से निजी तौर पर बेहद आहत हैं। भाजपा नेताओं ने सोशल मीडिया में जारी उक्त वीडियो निर्माता के विरुद्ध अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही करने एवं उक्त सोशल मीडिया साईट चैनल को तुरंत प्रतिबंधित करने की मांग की है।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि कांग्रेस बुरी तरह चुनाव हार रही है इसीलिए अब वह इस प्रकार के कृत्य कर रही है यह कांग्रेस की हताशा, निराशा है। ऐसे कृत्य करने पर कांग्रेस के लोगों पर अपराधिक मामला दर्ज होना चाहिए और तत्काल कार्यवाही होनी चाहिए। कांग्रेस पूरी तरह से मानसिक दिवालियापन का शिकार है व राजनीति के निम्नतम स्तर पर उतर आई है।

See also  CG Corona Update : छत्तीसगढ़ में कोरोना के मामलों में गिरावट, 24 घंटे में मिले 31 मरीज, एक की मौत

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।