रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोरबा नगर निगम के वार्ड नंबर 18 (कोहड़िया वार्ड) में भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र देवांगन निर्विरोध पार्षद निर्वाचित हो गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरीश कुमार के नाम वापस लेने के बाद यह परिणाम सामने आया।

इसको लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस की जिला शहर अध्यक्ष सपना चौहान ने प्रेस कांफ्रेंस में दावा किया कि भाजपा ने सत्ता और धनबल का दुरुपयोग कर कांग्रेस प्रत्याशी को नाम वापसी के लिए मजबूर किया। उन्होंने कहा कि हरीश कुमार पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता थे, लेकिन उन पर इतना दबाव बनाया गया कि वे डरे-सहमे नजर आ रहे थे।

सपना चौहान ने यह भी आरोप लगाया कि हरीश कुमार से संपर्क नहीं हो पा रहा है, उनका मोबाइल बंद है और घर पर भी वे नहीं मिले। उनके परिवार के लोग भी डरे हुए हैं।

कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भाजपा द्वारा अन्य कांग्रेसी पार्षदों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस आगे की रणनीति पर विचार कर रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।