रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों के बाद जिला और जनपद पंचायत चुनावों में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। प्रदेश की कुल 33 जिला पंचायतों में से 18 पर चुनाव संपन्न हो चुके हैं, जहां भाजपा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस इन 18 सीटों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर सकी। अब 15 जिला पंचायतों में चुनाव होना बाकी है।

भाजपा का पंचायतों में शानदार प्रदर्शन

प्रदेश की 146 जनपद पंचायतों में से अब तक 109 में चुनाव हो चुके हैं, जिनमें भाजपा ने 98 अध्यक्ष पद और 100 उपाध्यक्ष पद जीतकर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

कांग्रेस और गोंडवाना पार्टी का प्रदर्शन

कांग्रेस को इस चुनाव में बड़ा झटका लगा है। पार्टी केवल 8 अध्यक्ष और 7 उपाध्यक्ष पद ही जीत पाई। वहीं, गोंडवाना पार्टी ने एक अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की है। अभी 37 जनपद पंचायतों में चुनाव बाकी हैं, जिनके नतीजे आने बाकी हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।