आरक्षण विधेयक रुकवाकर जनता से हार का बदला ले रही BJP

रायपुर। आज राजधानी के प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मीडिया से चर्चा में भाजपा को घेरा। उन्होंने आरक्षण के मसले पर कहा कि अपने आपको आदिवासी हितैषी कहने वलों का असली चेहरा प्रदेश के सामने उजागर हुआ है। वो कल तक आरक्षण की बात कहते थे, सरकार को चिट्‌ठी लिखते थे कि विधेयक लाइए हम फौरन हस्ताक्षर करेंगे, आज उसी समाज के लोग मिलने जाते हैं तो मिलते नहीं इससे बड़े दुर्भाग्य कि बात क्या होगी।

माेहन मरकाम ने भाजपा पर आरक्षण विधेयक अटकाने का आरोप लगाते हुए कहा कि 3 जनवरी को कांग्रेस 3 जनवरी को प्रदेश की जनता को उसका हक और अधिकार दिलाने के लिए जन अधिकार रैली निकालने जा रही है। इस रैली में प्रदेश से 1 लाख से अधिक लोग आएंगे। भाजपा के लोग संवैधानिक पदों पर बैठे व्यक्ति पर दबाव डालकर लोगों को अधिकार मिलने से रोक रही है, जनता ने भाजपा को 14 सीटों में समेट दिया, 5 उप चुनाव हारे, इसलिए जनता से बदला लेने के लिए संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का दुरुपयोग कर आरक्षण विधेयक भाजपा रोक रही है।

ED और CBI की रेड पर मोहन मरकाम ने कहा कि जहां-जहां कांग्रेस की सरकार है, केंद्र में बैठी भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। छत्तीसगढ़ में भाजपा कमजोर है इसलिए कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।