रायपुर। छत्तीसगढ़ में साय सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर आज भाजपा प्रदेशभर में जनादेश दिवस मना रही है। इस खास मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करते हुए सरकार की उपलब्धियों और आगे की योजनाओं पर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

सीएम साय ने जताया आभार

साय सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों का धन्यवाद किया। सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने कहा:

प्रिय छत्तीसगढ़वासियों, जय जोहार

आज का दिन हमारे लिए गर्व और कृतज्ञता का प्रतीक है। 3 दिसंबर 2023 का वह स्वर्णिम दिन जब आपने छत्तीसगढ़ के विकास, सुशासन और समृद्धि के लिए भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश दिया। यह जीत आपके विश्वास और आशीर्वाद की विजय थी।

बीते एक वर्ष में हमारी सरकार ने आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए प्रदेश में प्रगति के कई नए आयाम स्थापित किए। हमने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की ‘गारंटी’ के तहत किए गए सभी वादों को प्राथमिकता से पूरा किया। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य कर रही है। आगे भी हम आपकी उम्मीदों पर खरा उतरते रहेंगे।”

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने भी जताया आभार

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने भी इस अवसर पर प्रदेश की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने संदेश में उन्होंने लिखा:

छत्तीसगढ़ की देवतुल्य जनता का भाजपा के प्रति विश्वास और आशीर्वाद के लिए सादर आभार एवं हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं। आप सभी के आशीर्वाद एवं अथक परिश्रम से भारतीय जनता पार्टी ने आज ही के दिन ठीक एक वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।