पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोप में जिला पंचायत सदस्य गिरफ्तार, इस भाजपा नेता का है करीबी

टीआरपी डेस्क। पाटन क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं बीजेपी नेता मोरध्वज मोनू साहू पर पत्रकार धीरेंद्र गोस्वामी से मारपीट करने का आरोप है। मोनू साहू के खिलाफ अमलेश्वर थाना में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मोनू साहू ने आरोप लगाया है कि, पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर रही है।

घायल पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी

जानकारी के अनुसार अमलेश्वर के वुडआइलैंड कॉलोनी में बच्चों के बीच विवाद हुआ था, इसके बाद दो पक्ष में मारपीट हुई, जिसमें बीचबचाव के दौरान पत्रकार धीरेंद्र गिरी गोस्वामी के साथ भी मारपीट हुई, जिसे रात में ही अस्पताल में दाखिल किया गया था।

बता दें कि पत्रकार को इतनी बुरी तरह मारा गया कि वह बेसुध होकर वहीं गिर गया। उसके सिर व कई अन्य जगहों में चोटें आई हैं। पुलिस ने पाटन के अमलेश्वर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

See also  सीएम बघेल ने योगाभ्यास कार्यक्रम का किया वर्चुअल शुभारंभ, आज से सोशल मीडिया पर निःशुल्क सीख सकेंगे योग

जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू

अमलेश्वर थाना प्रभारी गोपाल वैश्य से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना गुरुवार देर रात 11.30 बजे के आसपास की है। धीरेंद्र गिरी गोस्वामी एक टीवी चैनल का पत्रकार है। अमलेश्वर स्थित वुडलैंड कॉलोनी में कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। सूचना मिलने पर धीरेंद्र वहां पहुंचा था। धीरेंद्र ने उन लोगों को शांत कराने की कोशिश की तो वह लोग अपना झगड़ा छोड़कर धीरेंद्र से भिड़ गए। विवाद बढ़ने पर उन लोगों ने धीरेंद्र को बुरी तरह मारापीटा।

आसपास के लोगों ने दौड़कर उसे बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। धीरेंद्र का आरोप है कि उसके ऊपर भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य मोरध्वज साहू व उसके लोगों ने किया है। वहीं मोरध्वज साहू ने आरोप लगाया है कि उसके साथ भी मारपीट की गई है, लेकिन पुलिस उसकी शिकायत दर्ज नहीं की। वहीं पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

See also  महंत ने कहा 'गवईयां' तो ओपी चौधरी ने ट्वीट कर इस तरह लिए मजे…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।