सोशल मीडिया में महिला का अश्लील फोटो वायरल करने वाला भाजपा नेता गिरफ़्तार,गया जेल
सोशल मीडिया में महिला का अश्लील फोटो वायरल करने वाला भाजपा नेता गिरफ़्तार,गया जेल

रायपुर। रायपुर पुलिस ने महिला के अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में राजनांदगांव से भाजपा नेता विवेक भंडारी को गिरफ़्तार कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डोंगरगढ़ शहर भाजपा मंडल के महामंत्री विवेक भंडारी के खिलाफ राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी थाना क्षेत्र में निवासरत एक महिला ने अश्लील फोटो को फेसबुक पर वायरल करने का आरोप लगाते हुए साल 2018 में FIR दर्ज कराई थी। इस मामले पर पुलिस ने विवेक के खिलाफ IPC की धारा 509,201 सहित IT की धारा 67 के तहत अपराध दर्ज किया था।

लंबे समय से फरार चल आरोपी

आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था। अब पुलिस को सूचना मिली थी कि विवेक डोंगरगढ़ में है, जिसके बाद टीम का गठन कर डोंगरगढ़ रवाना किया गया जहां से उसे गिरफ़्तार कर रायपुर लाया गया। फिलहाल आरोपी भाजपा नेता विवेक को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

See also  मछुआ महासंघ ने किया गंगरेल डैम का टेंडर निजी हाथों में दिए जाने का विरोध

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।