रायपुर/बलौदाबाजार। ( suicide) छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बुधवार को भाजपा नेता ने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले में परिजन ने थानेदार पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि युवक दुष्कर्म पीड़िता पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। इसके चलते पूछताछ कर रहे थे। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, पलारी निवासी व भाजपा नेता राहुल डंडो (36) पुत्र रामलाल डंडो जन औषधि केंद्र का संचालन करता था। राहुल ने कुवदा निवासी अपने दोस्त के घर रात में नींद की 40 से ज्यादा गोलियां खा लीं। बगल में सोए दोस्त की सुबह जब नींद खुली तो राहुल के नाक और मुंह से खून बह रहा था। उसने परिजन और अन्य लोगों को सूचना दी, लेकिन राहुल की मौत हो चुकी थी।

पुलिस बोली- दुष्कर्म पीड़िता पर बना रहा था दबाव

राहुल के छोटे भाई रवि पर एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। 20 दिन पहले ही जमानत मिली। पुलिस का कहना है कि युवती पर केस वापस लेने का राहुल दबाव बना रहा था। युवती ने FIR भी कराई।

See also  छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को भूपेश का दिवाली गिफ्ट : इंक्रीमेंट या डीए पर फैसला आज-कल में

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।