रायपुर। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भाजपा नेताओं की हत्या सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इन घटनाओं से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं में भय का माहौल है। इसी बीच भाजपा बीजापुर जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है और नक्सल टारगेट बीजेपी पदाधिकारियों को जेड श्रेणी स्थाई सुरक्षा देने की मांग की है।

क्या लिखा है पत्र में

पत्र में लिखा गया है कि बीजापुर जिला घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के चलते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा मौत का भय बना रहता है। क्योंकि लगातार नक्सली एक-एक कर भाजपा के नेताओं को बेरहमी से हत्या कर रहे हैं। इस खतरे को देखते हुए उन्हें विधानसभा चुनाव के दौरान एक्स श्रेणी केन्द्रिय सुरक्षा दिया गया था जो कि अस्थाई था, जिसे चुनाव बाद सुरक्षा वापस लिया गया तब से खतरा और बढ़ गया है।

बता दें कि शनिवार को फिर एक बार भाजपा नेता को बेरहमी से नक्सलियों ने हत्या की है। जिसके बाद से भाजपा पदाधिकारियों के मन में डर बैठ गया है। कई नेता लगातार नक्सलियों के निशाने पर है वे आज भी रात्रि में अपना ठिकना बदल- बदलकर रह रहे हैं। भाजपा नेताओं ने इसे लेकर अब गृहमंत्री अमित शाह से Z(श्रेणी) की स्थाई सुरक्षा प्रदान किए जाने की मांग की है।

See also  CG NEWS : बीजेपी महिला मोर्चा ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप, प्रियंका गांधी के सामने करेंगी प्रदर्शन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।