भाजपा नेता की मौत! घर से टहलने निकले थे पुल के नीचे मिली लाश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के एक भाजपा नेता की संदिग्ध स्थिति में लाश मिली है। शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोग इसे हत्या बता रहे हैं। इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक भाजपा नेता का नाम बुधराम करटाम बताया जा रहा है।

भाजपा नेता बुधराम किलेपाल का रहने वाला बताया जा रहा है। सांगठन में सक्रियता को देखते हुए बुधराम को चित्रकोट विधानसभा के लिए भाजपा से टिकट का दावेदार भी बताया जा रहा है। बता दें कि बुधराम कटराम किलेपाल पंचायत के सचिव रह चुके थे। उन्होंने सन 2004-5 में भाजपा जॉइन किया था। वे बास्तानार युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भी रह चुके थे। उनकी पत्नी किलेपाल की सरपंच हैं।

ऐसी सूचना है कि बुधराम सुबह घर से टहलने के लिए निकले थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। काफी देर तक जब नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस बीच बास्तानार के पास सड़क किनारे शव पड़ा होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों ने शव की पहचान बुधराम कटराम के तौर पर की। जहां रिपोर्ट के बाद ही पुलिस कुछ कहने की बात बता रही है। कोड़ेनार थाना क्षेत्र का मामला बताया जा रहा है।

See also  ब्रेकिंग: दंतेवाड़ा जिला 18 से 27 अप्रैल तक लॉकडाउन, मेडिकल स्टोर को निर्धारित समय पर खोलने की अनुमति

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।