टीआरपी डेस्क। सीएम फेस को लेकर अब भाजपा विधायक केदार कश्यप का बड़ा बयान सामने आया है। बता दें कि भाजपा में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग भी चल रही है। इस बीच केदार कश्यप ने सीएम से जुड़े सवाल पर कहा है कि हमारा उद्देश्य था कि हमारी सरकार बने। सभी जगह बेहतर परिणाम आए हैं और सबका समर्थन प्राप्त हुआ है।

सबका साथ सबका विकास यही लेकर चलते हैं। विधायक दल की बैठक के बाद सीएम का फैसला होगा। वहीं, सीएम बनने की इच्छा रखने वाले सवाल पर केदार कश्यप ने कहा, कि मैंने दावा नहीं किया है। भाजपा ने पद प्रतिष्ठा सम्मान दिया हैं। मुझे विधायक, मंत्री, प्रदेश में महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। इससे बड़ा दायित्व और क्या हो सकता है।

बस्तर और सरगुजा की सीट पर मिली बढ़त को लेकर केदार कश्यप ने कहा, कि कांग्रेस ने 75 पार की बात कही थी। लेकिन सारे दिग्गज नेता हार गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि पीसीसी चीफ दीपक बैज घमंड के साथ कहते थे मैं केवल फॉर्म भरने जाऊंगा, वोट मिल जायेगा फिर प्रमाण पत्र लूंगा। जनता को 5 साल झेला है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने उन्हें हराया है। बुलडोजर को लेकर भाजपा नेता केदार कश्यप ने कहा, कि भ्रष्टाचार और कुशासन पर बुलडोजर चलेगा। जो गलत करेगा, उस पर बुलडोजर चलेगा। हमारे कार्यकर्ताओ में जोश है.. जुनून हैं..।

See also  बस्तर में खुशहाल बचपन अभियान का शुभारंभ, सीएम ने खोला सौगातों का पिटारा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।