भाजपा विधायक ननकी राम विधानसभा में देंगे धरना, मनरेगा भुगतान की गलत जानकारी देने से नाराज हैं विधायक

कोरबा। प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री और वर्तमान में रामपुर क्षेत्र से भाजपा के विधायक ननकीराम कंवर मानूसन सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा परिसर में धरना पर बैठे नजर आएंगे।

मामला मनरेगा के अंतर्गत मजदूरी भुगतान करने से जुड़ा हुआ है। रामपुर क्षेत्र के अनेक ग्रामीणों ने वन विभाग में काम किया था,जिसकी मजदुरी अब तक लंबित है। इस बारे में रेंजर और एसडीओ ने उच्च अधिकारियों को भ्रामक जानकारी दी।

बता दें कि विधायक ननकीराम कंवर के निशाने पर एक बार फिर वन विभाग के अधिकारी बने हुए हैं। अबकी बार मामला मजदूरी भुगतान से जुड़ा हुआ है। विधानसभा क्षेत्र रामपुर के अंतर्गत विभिन्न गांवों के लोगों की ओर से विधायक के पास यह शिकायत पहुंची है कि उन्होंने मनरेगा योजना में काम किया था। कुछ समय पहले विधायक ने इस आधार पर जानकारी हासिल करने का प्रयास किया,तब रेंजर और एसडीओ ने उन्हें बता दिया था कि मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है जबकि वास्तविकता अलग है।

See also  बलात्कारी कुलदीप सेंगर की विधायकी खत्म, उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय से जारी अधिसूचना

ननकीराम कंवर ने बताया कि इस बारे में विधानसभा के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। इसकी जानकारी होने पर डीएफओ ने कहीं से भी भुगतान करने की बात कही है। अगर मजदूरी का भुगतान नहीं होता है तो आने वाले दिनों में वे प्रदर्शन करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।