रायपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता के खिलाफ भाजपा ने आंदोलन तेज कर दिया है। सोमवार को बेरोजगारी भत्ते के नियमों को शिथिल करने की मांग को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेशभर में रोजगार कार्यालय का घेराव किया।

घेराव करने निकले भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने रोजगार कार्यालय के सामने लगे बेरिकेड को तोड़ने की कोशिश की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के जवानों के बीच जमकर झूमाझटकी भी हुई।

घेराव में भाजयुमो प्रभारी आलोक डंगस, प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत सहित बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हुए। भाजयुमो ने सरकार पर युवाओं के हक छीनने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेरोजगारी भत्ते में नियमों के जटिल होने के कारण बहुत सारे युवा बेरोजगारी भत्ते के लाभ से वंचित हो रहे है।

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस ने कहा, सरकार ने पिछले 4 सालों से युवाओं को ठगा है। आज जब प्रदेश के युवा अपनी हक की लड़ाई खुद लड़ने सड़कों पर उतरे हैं, तब सरकार युवाओं की आवाज को कुलचने के लिए पुलिस बल का दुरुपयोग कर रही है।

भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव ने कहा, इस प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के बाद सबसे ज्यादा युवाओं को ठगा है। युवाओं ने मतदान देकर कांग्रेस को सत्ता में लाए हैं। मगर दुर्भाग्यपूर्ण अब तक 10 हजार युवाओं को भी रोजगार नही मिला है। सरकार सारे आंकड़े फर्जी जारी कर रहे है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।