राजधानी पहुंची भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अजय चंद्राकर भूपेंद्र सवन्नी विवाद पर ले सकती है रिपोर्ट
राजधानी पहुंची भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी, अजय चंद्राकर भूपेंद्र सवन्नी विवाद पर ले सकती है रिपोर्ट

रायपुर। शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी व सहप्रभारी नितिन नवीन राजधानी रायपुर पहुंचे। दोनों नेता दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है।

प्रदेश दौरे के दौरान वे बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में पुरंदेश्वरी बैठक में पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर भूपेंद्र सवन्नी विवाद, राजनांदगांव में मृतकों के नाम कार्यकारिणी में होने और संगठनात्मक नियुक्तियों में विवाद के मसले पर प्रदेश नेतृत्व से विस्तृत रिपोर्ट ले सकती हैं।

दोनों ही नेताओं के बीच विवाद सामने आने के बाद यह मामला हाईकमान तक पहुंचा। इसके अलावा महामंत्रियों, प्रभारियों और कोर ग्रुप की भी बैठक होगी। बैठकों में संगठनात्मक गतिविधियों की भी समीक्षा की जाएगी। पिछले दौरे के दौरान दिए गए निर्देशों में कितना हुआ कार्य हुआ, इस पर समीक्षा होगी।

डी पुरंदेश्वरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ अहम बैठक होगी। पार्टी में चल रहे विवादों पर कहा- जो भी विवाद हैं, उस पर पार्टी की बैठक में चर्चा होगी। पार्टी के अंदर संगठनात्मक चर्चा होगी। बता दें कि यह दो दिवसीय दौरा है। अगली बार जब आएंगे तब जिलों में जाएंगे, लेकिन पिछले बार दौरे में जो कार्य सौंपे गए थे उसकी समीक्षा की जाएगी।

See also  रायपुर : VIP-रोड पर नशे में धुत रशियन युवती ने कार से तीन युवकों को रौंदा, पुलिस से की झूमाझटकी, देखें वीडियो
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।