BJP ने बंगाल जाने से पहले ही दंगा-फसाद शुरू कर दिया… जब आ जाएंगे तब क्या होगा? - सीएम बघेल
BJP ने बंगाल जाने से पहले ही दंगा-फसाद शुरू कर दिया… जब आ जाएंगे तब क्या होगा? - सीएम बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पश्चिम बंगाल दौरे पर भाजपा पर तंज कसते हुए बोले- भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल जाने से पहले ही दंगा फसाद शुरू कर दिया, जब आ जाएंगे तब क्या होगा?

उन्होंने कल पेश होने वाले बजट पर कहा- ज्यादा समय बचा नहीं बस 20-22 घंटे का इंतजार कीजिए। नगरनार संयंत्र खरीदने के लिए सरकार के पास पैसे नहीं है, नेता प्रतिपक्ष के इस बयान पर बोले- ‘दुनिया में हिंदुस्तान का जो बोलबाला हैं वो कांग्रेस की नीतियों के कारण है। मैं समझता हूं कि जब वह कर लिया है तो नगरनार स्टील प्लांट भी चला कर हम बता देंगे।’

उन्होंने रायपुर का शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की एक पैवेलियन सचिन तेंदुलकर के नाम पर करने की मांग पर कहा- ‘सचिन के नाम पर पैवेलियन हो इस पर विचार करते हैं।’

पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह द्वारा कल पेश होने वाले बजट के ज़ीरो बजट होने की सम्भावना संबंधी बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- ‘केंद्र का बजट हमने देख लिया सब माइनस में है …विधानसभा में सारे आंकड़े हमने रखे हैं। केंद्र और राज्य के आंकड़े देख लीजिए। जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ कभी पहले और कभी दूसरे स्थान पर रहा है.. पिछले वर्ष की अपेक्षा इस साल भी जीएसटी अधिक रही है।’

See also  West Bengal CM Suvendu Adhikari Oath: राज्यपाल से मिले सुवेंदु अधिकारी, सरकार बनाने का दावा पेश किया, ब्रिगेड परेड ग्राउंड नो फ्लाई जोन घोषित, देखें वीडियो

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।