रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर 28 मई से 31 मई तक चार दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंच रहे हैं। भाजपा प्रदेश प्रभारी समूचे बस्तर संभाग का दौरा करेंगे और सभी जिलों में सिलसिलेवार जिलास्तरीय व विधानसभा स्तरीय बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं से सीधी बातचीत करेंगे।

एक महीने के अंतराल में भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर का यह दूसरा बस्तर प्रवास होगा। बीते महीने 26-27 अप्रैल को माथुर बस्तर आये थे। विधानसभा चुनाव दृष्टि से भाजपा प्रदेश प्रभारी का यह सघन बस्तर प्रवास बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर कल 28 मई की सुबह हवाई मार्ग से रायपुर से सीधे सुकमा पहुंचेगे। वहां कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनेंगे। जिसके बाद दोपहर में कोंटा विधानसभा कोर कमेटी बैठक और सुकमा जिलास्तरीय बैठक में सम्मिलित होंगे। उसी दिन भाजपा प्रदेश प्रभारी माथुर जगदलपुर पहुंच कर शाम 4:15 बजे से भाजपा जिला कार्यालय में बस्तर जिले की बैठक लेंगे। शाम 5:30 बजे बस्तर विधानसभा की कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे।

See also  स्पिरिचुअल यूथ लीडरशिप; युवाओं ने संभाली कमान, आध्यात्मिक नेतृत्व की ओर कदम

भाजपा प्रदेश प्रभारी 29 मई को नारायणपुर में सुबह विधानसभा कोर कमेटी की बैठक और जिलास्तरीय बैठक में शामिल होंगे। वहाँ से कोण्डागांव रवाना होकर दोपहर में कोण्डागांव जिला की बैठक लेंगे। साथ ही केशकाल विधानसभा व कोण्डागांव विधानसभा की कोर कमेटी की अलग अलग बैठक में शिरकत करेंगे।

30 मई को भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम प्रकाश माथुर बीजापुर व दंतेवाड़ा का दौरा करेंगे। बीजापुर में सुबह विधानसभा कोर कमेटी की बैठक और जिलास्तरीय बैठक में हिस्सा लेंगे। 31 मई को जगदलपुर में सुबह साढ़े 10 बजे भाजपा जिला कार्यालय में चित्रकोट विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में शामिल होंगे। वहाँ से कांकेर रवाना होकर दोपहर में भानुप्रतापपुर, अंतागढ़,कांकेर विधानसभा कोर कमेटी की अलग अलग बैठके लेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।