रायपुर। कांग्रेस ने फिर से उन्ही लोगो को टिकट दिया है जिन्होंने पूरे 5 साल घोटालेबाजों का समर्थन किया है छत्तीसगढ़ के खजाने में हुई लूट में सहभागी बने है युवाओं के गरीबों के हक के पैसे को खाया है जनता तो इंतजार कर रही थी इन्ही सब को टिकट मिले और जनता इन्हे सबक सिखाए ।

यह चुनाव एक साधारण चुनाव नहीं छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने वाले और छत्तीसगढ़ को बचाने वाले लोगों के बीच एक युद्ध है यह चुनाव छत्तीसगढ़ के लोगों के सपनों को तोड़ने वाले और सपनों को पूरा करने वालों के बीच एक युद्ध है। अपने प्रत्याशियों की घोषणा नवरात्रि के दिन कर अपने आप को सनातन प्रेमी बताने वालों के कृत्य जनता देख देख रही है।

भिलाई दुर्ग में पार्वती माता की मूर्ति के साथ अभद्रता की गई ,कवर्धा से कल तीन शिवलिंग गायब हो गए हैं और छत्तीसगढ़ प्रदेश में नवरात्रि के पर्व को मनाने की विभिन्न पाबंदियां लगा दी गई हैं। कांग्रेस राज में छत्तीसगढ़ में अब लगातार हिंदू समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई जा रही है। सनातन का अपमान किया जा रहा है आज नवरात्रि के पर्व पर जब माता रानी ने राक्षसी प्रवृत्तियों का नाश किया था। उन्होंने आगे कहा कि संकल्प लेते हैं की सनातन विरोधी लोगों का छत्तीसगढ़ से सफाई जल्द होगा। भूपेश अकबर ढेबर की सरकार जायेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।