भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक हुई शुरू, छग में बढ़ते अपराध पर विष्णु देव ने साधा निशाना

रायपुर। भाजपा की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक राजधानी रायपुर में शुरू हो गई है। इसमें प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के अलावा प्रदेश के सभी दिग्गज नेता और पदाधिकारी शामिल हुए हैं।

डी पुरंदेश्वरी, डॉ रमन सिंह, विष्णुदेव साय सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने दीप प्रज्वलित कर बैठक की शुरुआत की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर भाजपा सवाल उठाती रही है। अब इस बात की पुष्टि NCRB की रिपोर्ट भी करती है।

मुख्यमंत्री ने DGP को हटा कर इसे स्वीकार भी कर लिया है, लेकिन जब तक सत्ता पक्ष का दृष्टिकोण नहीं बदलेगा तब तक कानून व्यवस्था में सुधार नहीं आ सकता। बैठक में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल नेता अजय चंद्राकर, अरुण साव, लता उसेंडी का स्वागत किया गया। इसी के साथ ही विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ में छत्तीसगढ़ से शामिल नेताओं का भी मंच से अभिनंदन किया गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।