बीजेपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सियासी बिसात बिछा दी है। पहले चरण के तहत छत्तीसगढ़ भाजपा के नेता बूथ को मजबूत करने पर ध्यान दे रहे हैं।

इसके तहत भाजपा के 10 लाख कार्यकर्ताओं को प्रदेश के 25 हजार बूथ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नेताओं का कहना है कि अगर वे बूथ जीतने में कामयाब होते हैं तो ही वे विधानसभा चुनाव जीतेंगे।

बता दें कि मिशन-छत्तीसगढ़ को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए लंबी मैराथन बैठकों का दौर जारी है। छत्तीसगढ़ जीतने के मास्टर प्लान में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके जरिए भाजपा पांच साल पहले हारी बाजी को जीतने की तैयारी में है।

बता दें कि भाजपा के चुनाव में सफलता का मूल मंत्र ही बूथ मैनेजमेंट ही रहा है। यह भाजपा की रणनीति का अहम हिस्सा है। भाजपा ने इसे भी आगे बढ़कर पन्ना प्रभारी व बूथ मैनेजमेंट के लिए बीएलओ का भी गठन कर दिया है। हर बार की तरह इस बार भी भाजपा छत्तीसगढ़ में पनी चुनावी रणनीति बूथ मैनेजमेंट से ही शुरू कर रही है।

बता दें कि आपको बता दें कि इसी साल के अंत में छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए मतदान होना है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल की थी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।