अजय चंद्राकर

टीआरपी डेस्क, रायपुर। भाजपा मुख्य प्रवक्ता अजय चंद्राकर ने एक वीडियो जारी कर अपने चिरपरिचित अंदाज़ में एक वीडियों जारी किया है। जिसमें उन्होंने भूपेश सरकार पर ही नहीं मिडिया में पेड न्यूज़ को लेकर भी चेतावनी भरे अंदाज़ में बातें कही हैं।

अजय चंद्राकर के मुताबिक राज्य को केंद्र से किस मद में कितना बकाया भुगतान लेना है, उसे भुपेश सरकार से स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा विधायक दल केंद्र से छत्तीसगढ़ के हक के पैसे के लिए उनके साथ जरूर जाएगी।

उनका कहना है कि कांग्रेस डर्टी पॉलिटिक्स के तहत पेड न्यूज़ छपवा कर केंद्र की भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश करना बंद करे। भाजपा ने अभी इस प्रकार की भ्रामक खबर छापने वाले प्रदेश के एक लोकप्रिय समाचार पत्र के खिलाफ प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया, एडिटर गिल्ड ऑफ इंडिया में शिकायत की है ।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।