रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज मंगलवार को सियासी सरगर्मियां तेज हैं। प्रदेश पदाधिकारियों और कोर ग्रुप की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश विशेष रूप से रायपुर पहुँच चुके हैं। इस बैठक को आने वाले महीनों में होने वाले संगठनात्मक बदलावों और निकाय चुनावों की रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।

एजेंडों पर लगेगी अंतिम मुहर

सूत्रों ने बताया कि बैठक के पहले चरण में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव और संगठन महामंत्री पवन साय सहित सभी प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बुधवार को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति के लिए एजेंडे तैयार करना है। इन प्रस्तावों पर कोर ग्रुप की चर्चा के बाद ही अंतिम मुहर लगाई जाएगी।

कोर ग्रुप में दिखेंगे नए समीकरण

पदाधिकारियों की बैठक के तुरंत बाद कोर ग्रुप की बैठक शुरू होगी, जिसमें सत्ता और संगठन का तालमेल देखने को मिलेगा:

  • मौजूद रहेंगे: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और डिप्टी सीएम अरुण साव शासन की योजनाओं और फीडबैक के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे।
  • नितिन नवीन की कमी: प्रदेश प्रभारी रहे नितिन नवीन अब राष्ट्रीय अध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, लिहाजा वे भी इस बार कोर ग्रुप की चर्चा में मौजूद नहीं रहेंगे।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।