BJP

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा जल्द ही विधानसभा चुनाव प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर सकती है। इस संबंध में भाजपा कार्यालय में लगातार मंथन जारी है। कल ही प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में 35 नामों पर चर्चा हुई। इधर प्रदेश कांग्रेस पार्टी भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट सितंबर माह के पहले सप्ताह में जारी कर सकती है।

बता दें प्रदेश बीजेपी के तमाम दिग्गज नेताओं ने पार्टी की ओर से कराए गए सर्वे और पर्यवेक्षकों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के आधार पर प्रत्याशियों का नामों पर विचार विमर्श किया। सर्वे और पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में जो नाम कॉमन रहे उनका पैनल तैयार कर लिया है है। इस लिस्ट को दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जायगा। चर्चा ये भी है कि 1 सितंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर अगर अमित शाह भी दूसरी लिस्ट पर अंतिम मुहर लगा सकते हैं।

बता दें कि दूसरी लिस्ट में पार्टी ने डी कैटेगरी की सीटों को ध्यान में रखते हुए 21 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। दूसरी सूची में भी पार्टी ABCD फॉर्मूले को ध्यान में रखते हुए BCD कैटेगरी की सीटों के लिए ही उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है।

See also  ... तो छत्तीसगढ़ में भी द केरल स्टोरी पर लग सकता है बैन

दूसरी लिस्ट में भाजपा ऐसे चेहरों को जगह देगी जो जनता और जमीन से जुड़े हों। उनकी अपने क्षेत्र में पकड़ अच्छी हो।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।