रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भा.ज.पा. की बड़ी जीत पर खुशी जताई। उन्होंने दिल्ली की जनता को नमन करते हुए कहा कि, केजरीवाल के झूठे वादों से दिल्ली की जनता परेशान थी, अब उन्होंने मोदी जी की गारंटी पर भरोसा जताया है। झूठ ज्यादा दिन नहीं चलता।

इस दौरान, सीएम साय ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, कांग्रेस तो प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाली पार्टी है, उनसे सनातन धर्म को लेकर ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।