इस महीने मिल सकते हैं कोविशील्ड के 3.5 लाख वैक्सीन
प्रतीकात्मक तस्वीर

टीआरपी डेस्क। छत्‍तीसगढ़ के कवर्धा जिले के बोड़ला नगर पंचायत में एक मामला सामने आया है। सभापति खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति स्वास्थ्य व चिकित्सा विभाग कांग्रेस नेता ओमप्रकाश शर्मा द्वारा कोविड 19 वैक्सीन को धर्म से जोड़ने का मामला सामने आया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन में गाय, सुअर और अबोर्टेड बेबी के बॉडी पार्ट होने का हवाला देते हुए कलेक्टर को पत्र लिखकर धर्म के आधार पर छूट मिलने की मांग की है।

धर्म में इस तरह के चीजों का सेवन पाप है

कांग्रेस नेता ने कलेक्टर को लिखे अपने पत्र में कहा कि कोविड वैक्सीन में गाय, सुअर और अबोर्टेड बेबी के बॉडी पार्ट रहते हैं। मैं हिन्दू धर्म से हूं और हमारे धर्म में इस तरह के चीजों का सेवन पूरी तरह से पाप माना जाता है, निषेध है। इसके चलते मुझे व मेरे परिवार को इस टीकाकरण से छूट मिले है। जो हमारा धर्म भ्रष्ट कर रहा है।

See also  महाराष्ट्र चुनाव: माधुरी, आमिर, भागवत, सचिन जैसे सितारे पहुंचे मतदान करने

कांग्रेस नेता ने एक मामले का हवाला देते हुए कहा कि एक जनहित याचिका औरंगाबाद हाईकोर्ट में डॉ. विलास जगदाले बनाम भारत सरकार (15232,2019) दाखिल है। जहां पर वैक्सीन कोर्ट स्टेबलिश करते हुए धर्म के आधार पर छूट मिले। जो अमेरिका में 1976 से लागू है, जो यहां पर लागू करते हुए छूट दिया जाए।

वैक्सीन नहीं लगवाएं तो कोई बात नहीं पर अफवाह न फैलाएं

वहीं कांग्रेस नेता का कहना है क‍ि भारत के संविधान आर्टिकल 25 में भी इसके प्रावधान है। साथ ही वैक्सीन के साइड इफेक्ट बहुत सारे रहते हैं। इसकी ऑथेनटीसिटी सुप्रीम कोर्ट के मेहता बनाम भारत सरकार केस सामने है। कोविड वैक्सीन को लेकर किसी तरह से कोई जबरदस्ती नहीं है।

अगर आप को लगता है तो वैक्सीन लगवाएं, नहीं तो कोई बात नहीं है लेकिन इस तरह के बातों से लोगों में अविश्वास की भावना पैदी होती है। लोग इसे सस्ती राजनीति के अलावा और कुछ नहीं मानते। लोगों को इस तरह की बातों, अफवाहों से बचना चाहिए।

See also  TRP Knowledge Update: 25 जनवरी आज मतदाता दिवस, जानिए क्‍यों व कैसे मनाते हैं

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।