ब्रेकिंगः छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस से प्रदेश में आरंभ होगी ’सियान हेल्प लाईन’, एक कॉल में बुजुर्गों को मिलेगी मदद

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बड़ी घोषणा की है। वृद्धजनों को आपातकाल के दौरान सहायता पहुंचाने और उनकी देख-रेख के लिए छत्तीसगढ़ में सियान हेल्प लाईन की शुरूआत की जाएगी।

घोषणा पर अमल हेतु मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पुलिस एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इस संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्थापना दिवस से हेल्प लाईन की व्यवस्था आरंभ कर दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा-राष्ट्र निर्माण में योगदान देने वाले वृद्धजनों की समुचित देखभाल करना हमारा नैतिक दायित्व है। जिन वृद्धजनों की संताने देश-विदेश के अन्य स्थानों में कार्यरत हैं, उन्हें आपतिक स्थितियों में सहायता पहुंचाने की कोई प्रभावी व्यवस्था नहीं है। ऐसे में सियान हेल्प लाईन के आरंभ होने से बुजुर्गों को काफी मदद मिलेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  बड़ी खबरः भाजपा में शामिल हुए पूर्व IAS नीलकंठ टेकाम

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।