रायपुर। देशभर में बढ़ते सुरक्षा खतरे और पाकिस्तान द्वारा ड्रोन व मिसाइल हमलों के बाद आज रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हाईअलर्ट जारी कर दिया गया है। जम्मू एयरपोर्ट पर हुए आत्मघाती ड्रोन हमले के बाद केंद्र सरकार के निर्देश पर रायपुर सहित सभी प्रमुख एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा को लेकर चौकसी बढ़ा दी गई है।

एयरपोर्ट परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में CISF और राज्य पुलिस की विशेष टीमें तैनात की गई हैं। ड्रोन गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एंटी-ड्रोन यूनिट्स को भी एक्टिव कर दिया गया है।

3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील

    एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से डिपार्चर टाइम से कम से कम 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंचने की अपील की है। चेक-इन प्रक्रिया उड़ान से 75 मिनट पहले बंद कर दी जाएगी। राज्य प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां लगातार केंद्र से संपर्क में हैं और स्थिति की पल-पल निगरानी की जा रही है।

    See also  नौकरानी की बेटी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मार्कफेड डिप्टी मैनेजर हुआ गिरफ्तार

    रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।