ब्रेकिंग: IPS प्रशांत कुमार अग्रवाल रायपुर के नए SSP , अजय यादव भेजे गए पुलिस हेडक्वार्टर;तीन अफसरों की अदला- बदली

रायपुर। रायपुर के SSP अजय यादव का तबादला कर दिया गया है। देर रात सरकार की तरफ से जारी किए गए आदेश के मुताबिक, अब प्रशांत कुमार अग्रवाल रायपुर के नए SSP होंगे। प्रशांत 2008 बैच के IPS अधिकारी हैं।

इससे पहले प्रशांत दुर्ग जिले के SP थे। रायपुर SSP रहे अजय यादव को पुलिस हेड क्वार्टर (PHQ) भेजा गया है। पिछले लगभग 1 साल से अजय यादव रायपुर के एसएसपी की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल

बद्रीनारायण मीणा को दुर्ग जिले के SP

नए आदेश में बद्रीनारायण मीणा को दुर्ग जिले के SP की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रविवार देर रात तीन IPS अफसरों की जिम्मेदारी की अदला-बदली की खबर सरकार की तरफ से मीडिया को दी गई।

बदले जा सकते अन्य जिलों के एसपी

चर्चा है कि जल्द ही कुछ और जिलों के SP भी बदले जा सकते हैं। बद्रीनारायण मीणा इससे पहले पुलिस मुख्यालय में उप पुलिस महानिरीक्षक के रूप में काम कर रहे थे। इसके साथ-साथ उनके पास जांजगीर जिले के प्रभारी SP की भी जिम्मेदारी थी। बद्रीनारायण मीणा 2004 बैच के IPS अधिकारी हैं।

See also  Gariyaband: उदंती नदी पर बन रहा ₹9 करोड़ का पुल भरभरा कर गिरा, छत्तीसगढ़-ओडिशा को जोड़ने का था अहम प्रोजेक्ट, भ्रष्टाचार के उठे सवाल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।