ब्रेकिंगः संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाच बचीं दीप्ति गवते

कबीरधाम। अभी अभी छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम दीप्ति गवते का सरकारी वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि संयुक्त कलेक्टर दुर्घटना के वक्त वाहन में सवार थी।

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम रणवीरपुर से डुमरिया के रास्ते से गुजर रही थी। तभी वाहन अनियंत्रित हो गया। सूमो वाहन में सवार संयुक्त कलेक्टर कबीरधाम दीप्ति गवते इस घटना में बाल-बाल बच गई। उन्हें उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।