Nagar Nigam Raipur

रायपुर। करीब 51 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलने नगर निगम रायपुर ने कवायद तेज कर दी है। करदाताओं से ज्यादा से ज्यादा संपत्ति, जलकर, लीज और दुकान का किराया वसूलने के लिए 31 मार्च तक नगर निगम मुख्यालय सहित सभी जोन कार्यालय अब छुट्टी के दिन भी खोले जाएंगे। इसके लिए नगर निगम के सभी अधिकारी, कर्मचारियों की छुट्टी भी रद्द कर दी गई है।

बता दें कि नगर निगम को इस बार राजस्व वसूली का 131 करोड़ का लक्ष्य मिला है, लेकिन अभी तक सिर्फ 80 करोड़ रुपये ही राजस्व की वसूली हो सकी है। रायपुर नगर निगम को राजस्व वसूली में पसीना छूट रहा है। कर्मचारियों की कमी की वजह से राजस्व वसूली का लक्ष्य हासिल करने में परेशानी हो रही है।

राजधानी रायपुर में हजारों की संख्या में ऐसे घर हैं, जिन्होंने अभी तक नामांतरण नहीं कराया है। निगम के राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस साल का जो लक्ष्य मिला है, उसे पूरा करने की कोशिश की जा रही है। ज्ञात हो कि राजधानी में जीआएस सर्वे के मुताबिक राजधानी में कुल 15 लाख आबादी है।

See also  TRANSFER BREAKING: बड़े पैमाने पर हुआ पुलिसकर्मियों का तबादला, SP ने जारी किया आदेश,देखें लिस्ट

इनमें से दो लाख 77 हजार घरों से संपत्ति कर वसूल करना है। निगम को पिछले साल दिसंबर तक कुल 117 करोड़ रुपये का राजस्व वसूल करने का टारगेट मिला था, जिसमें निगम सिर्फ 98 करोड़ रुपये ही राजस्व की वसूली कर सका।

मल्टी स्टोरी में रहने वाले नहीं दे रहे राजस्व

निगम के अधिकारी ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए कुल 241 पदों की स्वीकृति मिली है, लेकिन वर्तमान में सिर्फ 117 कर्मचारी हैं। 124 पद रिक्त हैं। कर्मचारियों की कमी वसूली में अड़चन पैदा कर रही है। वहीं निगम क्षेत्र में बहुत सी मल्टी स्टोरी बन गई है। लोग वहां मकान तो ले लिए हैं, लेकिन निगम राजस्व जमा करने की जानकारी तक उन्हें नहीं है, इसलिए कर्मचारी उनको तलाश कर रहे हैं। नामांतरण करने का काम कर रहे हैं। ऐसे में राजस्व वसूली में परेशानी हो रही है। वहीं कुछ घर तो ले चुके हैं लेकिन वो अन्य शहरों में बस गए हैं। जिसके कारण भी राजस्व वसूली का काम अटका हुआ है।

See also  बलौदाबाजार के स्कूल में कुत्ते का जूठा भोजन परोसने पर हाईकोर्ट का कड़ा रुख, 84 बच्चों को दें 25-25 हजार मुआवजा,शिक्षा सचिव से मांगा शपथ पत्र
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।