पेंड्रा। Breaking News : पेंड्रारोड के ज्योतिपुर चौराहे में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की मूर्ति चोरी छुपे उखाड़ने एवं खंडित करने के मामले में उपजा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। अब इस मामले में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के अध्यक्ष अमित जोगी को पेंड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मूर्ति चोरी मामले पर प्रशासन ने एक महीने का अल्टीमेटम दिया था। अल्टीमेटम समाप्त होने के बाद, आज जोगी समर्थकों ने प्रस्तावित मूर्ति स्थापना स्थल पर धरना प्रदर्शन किया। अमित जोगी के साथ उनके समर्थक और सक्रिय कार्यकर्ता एवं महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंचे थे। साथ ही मौक़े पर क्रेन और गुदुम्मा बाजा भी बुलाया गया था। जिसके बाद प्रशासन ने प्रदर्शन कर रहे अमित जोगी सहित उनके 1173 समर्थकों को पुलिस में ले लिया है। पुलिस ने पीएनएस एक्ट की धारा 172 के तहत सभी को गिरफ्तार किया था। लेकिन, निजी मुचलके पर सभी को छोड़ दिया गया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।