ब्रेकिंग न्यूजः लखनऊ एयरपोर्ट के फर्श पर धरने में बैठे सीएम भूपेश बघेल

टीआरपी डेस्क। लखनऊ के अडानी एयरपोर्ट पर छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुलिस ने बाहर जाने से रोक दिया जिसके बाद भूपेश बघेल एयरपोर्ट के अंदर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें बगैर किसी वजह से एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ले जाने एक बस का इंतजाम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि वे लखनऊ पार्टी की बैठक में शामिल होने आए थे। मगर वहां के अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जानेे से रोक लिया। बता दें कि सीएम बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। एक दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में उतरने से रोकने को कहा गया था।

भूपेश बघेल कल नई दिल्ली चले गए और फिर वापस रायपुर लौट आये। आज भूपेश AICC की बैठक में शामिल होने के नाम पर उत्तर प्रदेश पहुँच गए मगर उन्हें एयरपोर्ट प्रबंधन ने परिसर में ही रोक दिया। इससे नाराज भूपेश परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उनका कहना है कि वे लखीमपुर नहीं जा रहे हैं तो फिर उन्हें क्यों नहीं जाने दिया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।