रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। शासन ने सभी विभागों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि अब सरकारी कार्यालयों में नस्ती और डाक का हर प्रकार का संपादन केवल ई-ऑफिस के माध्यम से ही किया जाएगा।

बता दे कि मंत्रालय से लेकर जिला स्तर के अधिकांश कार्यालयों में ई-ऑफिस का उपयोग शुरू हो चुका है, जहां नस्ती और पत्राचार की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपादित की जा रही है।

नए निर्देशों के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों और कलेक्टर कार्यालयों को अनिवार्य रूप से ई-ऑफिस के माध्यम से ही फाइल संचालन करना होगा। विभाग प्रमुख की अनुमति के बिना किसी भी परिस्थिति में फिजिकल फाइल नहीं बनाई जाएगी।

शासन स्तर पर अनुमोदन की आवश्यकता वाले प्रकरण भी अधीनस्थ कार्यालयों द्वारा ई-ऑफिस की डिजिटल फाइल के रूप में ही भेजे जाएंगे। वहीं, केवल सूचनात्मक पत्राचार भी ई-ऑफिस की रिसीप्ट सुविधा के माध्यम से ही किया जाएगा।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।