Breaking News: ईडी ने मांगी 6 दिन की ट्रांज़िट रिमांड, लंच के बाद आएगा कोर्ट का फैसला

रायपुर। ईडी ने शुक्रवार को समीर विश्नोई समेत 3 लोगों को ईडी के स्पेशल कोर्ट में आज पेश किया था। जिसमें तीनों आरोपियों से और पूछताछ के लिए 6 दिन का और वक्त मांगा है। आईएएस विश्नोई, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुशील अग्रवाल बीते 8 दिनों से ईडी की रिमांड में थे।

बता दें कि ईडी ने आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई और दो व्यापारियों को 13 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था। रायपुर कोर्ट में ईडी ने 14 दिन की रिमांड मांगी थी। हालांकि कोर्ट ने सात दिन ही मंजूर किया।

ED ने पहले ही कोर्ट को बताया था कि तलाशी के दौरान समीर विश्नोई के घर में 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला है। इसके साथ 47 लाख रुपए कैश मिला। इस पूरी कार्रवाईयों में कारोबारियों के पास से मिले कुल कैश और गोल्ड को ED ने 6.5 करोड़ का बताया था। छत्तीसगढ़ में 11 अक्टूबर को कई जगहों पर ED ने एक साथ कई जगहों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की थी।

See also  भाजपा के आरोप पत्र से पहले कांग्रेस ने जारी किया बीजेपी का काला चिट्ठा

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।