बड़ी खबरः दस्तावेज खंगालने ईडी की टीम पहुंची CHIPS के दफ्तर

रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। ईडी की टीम जांच के लिए दोबारा CHIPS के दफ्तर पहुंची है। बता दें कि कोयला घोटाला मामले में सस्पेंड आईएएस समीर विश्नोई, आरोपी कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी, सुनील अग्रवाल और लक्ष्मीकांत तिवारी 6 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। बता दें कि आईएएस समीर विश्नोई के इसी साल चिप्स के CEO बनाए गए थे।

ED की टीम जैसे ही CHIPS के दफ्तर पहुंची विभाग में हड़कंप मच गया। जो दफ्तर के अंदर हैं उन्हें वहीं रोक लिया गया। दफ्तर से किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। साथ ही बाहरी लोगों को भी गेट पर ही रोक दिया जा रहा है। इसके अलावा कई स्टाफ दफ्तर के बाहर बैठे नजर आए।

बता दें कि ईडी ने 13 अक्टूबर को कड़ी पूछताछ के बाद समीर विश्नोई को गिरफ्तार किया था। छापेमारी को दौरान समीर बिश्नोई के घर में लगभग दो करोड़ का 4 किलो सोना और 20 कैरेट हीरा मिला था। इसी के साथ ही 47 लाख नकद भी मिले थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।