रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर जबलपुर में RSS की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बता दें कि मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ को मिलाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 5 प्रांत में विभाजित किया गया है। सूचना है कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत लेने जा रहे हैं।

संघ की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुषांगिक संगठन के लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल और छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय रायपुर से जबलपुर सड़क मार्ग से 20 फरवरी को प्रातः रवाना हो चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि नवंबर 2023 में छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव हैं संभावना है कि संघ नेतृत्व भाजपा के उपरोक्त नेताओं से फीडबैक ले सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।