ब्रेकिंग न्यूजः पीएम किसान सम्मान निधि के लिए केवायसी अनिवार्य, सीएम ने दिए निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पीएम किसान सम्मान निधि के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को किसानों का शतप्रतिशत KYC कराने के निर्देश दिए है। इसके लिए उन्होंने अभियान चलाकर 15 दिनों में कार्य पूर्ण करने को कहा है।

बता दें कि पीएम सम्मान निधि के पात्रों को के लिए केवायसी कराना अनिवार्य हो गया है। बिना KYC किसानों को अगली किस्त नहीं मिलेगी।

केंद्र सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरूआत की थी। योजना के तहत किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपये खाते में भेजे जाते हैं। यह राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दी जाती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।