टीआरपी डेस्क। Breaking News : दुर्ग जिले के कुम्हारी में पुलिस ने जांच के दौरान दो स्कॉर्पियो से 6 करोड़ 60 लाख रुपए नकद बरामद किए। दोनों गाड़ियां महाराष्ट्र पासिंग थी और सीट व डिक्की के नीचे कैश छिपाकर रखा गया था। मामला कुम्हारी थाना क्षेत्र का है। दोनों वाहनों में चार लोग सवार थे। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद रकम की गिनती के लिए मौके पर मशीन लगानी पड़ी।

सूत्रों के अनुसार इतनी बड़ी नकदी चुनावी मौसम से पहले किसी राजनीतिक या कारोबारी लेन-देन का हिस्सा हो सकती है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह कैश किसका है और कहां ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पूरा मामला आयकर विभाग को सौंप दिया है।

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है।