Breaking News: भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए सावित्री मंडावी के नाम पर मुहर

रायपुर। कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने सावित्री मंडावी के नाम पर मुहर लगा दी है। बता दें कि कांग्रेस से सावित्री मंडावी को टिकट मिलना लगभग तय माना जा रहा था। सावित्री मंडावी कांकेर के भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से विधायक एवं विधानसभा उपाध्यक्ष रहे दिवंगत मनोज कुमार मंडावी की पत्नी हैं।

छत्तीसगढ़ में भानुप्रतापपुर उपचुनाव के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 17 नवंबर है, कांग्रेस प्रत्याशी कल सुबह 11 बजे नामांकन भरेंगे। इस दौरान उनके साथ CM भूपेश बघेल, मोहन मरकाम भी मौजूद रहेंगे। साथ ही कई मंत्री और विधायक भी मौजूद रहेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  धनेंद्र साहू-अभनपुर विधानसभा चुनाव 2023

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।