रायपुर। छत्तीसगढ़ से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। छत्तीसगढ़ के कोयला कारोबारी सूर्यकांत तिवारी ने ईडी की स्पेशल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। मजिस्ट्रेट अजय सिंह राजपूत की स्पेशल कोर्ट में सूर्यकांत तिवारी ने आत्मसमर्पण किया है।

छत्तीसगढ़ में जब-जब ईडी और आईटी का छापा पड़ता है, तब तक एक नाम हमेशा से चर्चा में रहता है। वह नाम है सूर्यकांत तिवारी का। सूर्यकांत तिवारी वह शख्स है, जिसका कोयले के व्यापार से गहरा नाता रहा है। सूर्यकांत शुरू से ही कोयले के व्यापार से ताल्लुक रखता था। ईडी के अनुसार कोयले का अवैध रूप से वसूला जाने वाला 25 रुपये प्रति टन वसूली कर (टैक्स) सूर्यकांत तिवारी के माध्यम से ही ऊपर के लोगों तक पहुंचाया जाता था।

इस मामले में ईडी ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई, व्यवसायी सुनील अग्रवाल जेल की हवा खा रहे हैं। वहीं फरार चल रहे व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी ने आज कोर्ट में सरेंडर किया है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।