Breaking News

टीआरपी डेस्क। Bemetara News: छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। बिरनपुर में दिवंगत 22 वर्षीय युवक के परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। साथ ही 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि भी प्रदान की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री द्वारा यह फैसला लिया गया है। समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू एवं अन्य पदाधिकारियों ने की मुख्यमंत्री से मुलाक़ात की। सीएम ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जाँच के निर्देश दिए हैं।

इस मामले में एक हफ्ते के अंदर जांच रिपोर्ट सीएम को सौंपनी होगी। साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेश वासियों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।