रायपुर। तमाम कोशिशों के बावजूद छत्तीसगढ़ में गांजे की तस्करी नहीं रूक पा रही है। इस बीच सूत्रों से बड़ी खबर आ रही है कि जल्द ही पुलिस विभाग में एक बड़ा फेर बदल हो सकता है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में न तो गांजे की खपत है और न ही पैदावार। इसके बावजूद लगातार प्रदेश से मिल रहे गांजे के खेप ने पुलिस ही नहीं प्रशासन को भी हैरान कर कर रखा है। हाल ही में हुई गृह विभाग की बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

प्रदेश में हुक्का, शराब और गांजे की तस्करी को लेकर सीएम खफा चल रहे हैं। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  महाराष्ट्र में पॉवर प्लांट के विजिट के दौरान अचानक मधुमक्खियों के हमले में छत्तीसगढ़ के युवा कारोबारी की मौत

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।