रायपुर। छत्तीसगढ़ में लंबे समय से चल रही मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें अब खत्म होने वाली हैं। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 21 अगस्त से पहले तीन नए मंत्रियों को शामिल करेंगे। भाजपा हाईकमान ने इस विस्तार को मंजूरी दे दी है।

मुख्यमंत्री 22 अगस्त से विदेश दौरे पर जा रहे हैं, इसलिए उससे पहले ही शपथ ग्रहण कराया जाएगा। दिल्ली यात्रा से लौटने के बाद साय ने मीडिया से कहा था कि इंतजार अब खत्म होने वाला है, मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा।

90 विधायकों वाली हरियाणा विधानसभा की तरह छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री समेत 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। अब तक यहां 13 मंत्री ही रहे हैं, जबकि नियम के मुताबिक विधायक संख्या का 15 प्रतिशत मंत्री बन सकता है। इस आधार पर 90 विधायकों में 13.5 का आंकड़ा 14 मंत्रियों तक पहुंचाता है, जिससे तीन नए चेहरे शामिल करने का रास्ता साफ हो गया है।

See also  Labour Inspector Suspended : व्यापारियों से अवैध वसूली! श्रम निरीक्षक को किया गया निलंबित…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।