बृजमोहन अग्रवाल

रायपुर। हेट स्पीच मामले में भाजपा नेताओं पर अपराध दर्ज किए जाने पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल डरे हुए घबराए हुए हैं। वे अपनी गलतियों को छुपाने के लिए लोगों के अधिकारों का दमन कर रहे हैं।

बृजमोहन ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा किया गया पोस्ट मैंने भी देखा है। उनके पोस्ट में ऐसा कुछ नहीं है कि इसे हेट स्पीच कहा जाए या लोगों को भड़काने वाला माना जाए। परंतु वास्तविक स्थित को बयां करना कि छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण हो रहा है। वर्ग विशेष के लोगों को प्रश्रय मिल रहा है। हिंदू लड़कियों को बरगला कर और उनसे शादी करने के बाद में उनको जीवन बर्बाद किया जा रहा है। अगर दिख रहा यह सच लोग बोल रहे हैं तो यह कौन सा हेट स्पीच है?

भाजपा के खिलाफ पूर्वाग्रह से कार्रवाई करने वाले अधिकारियों पर बृजमोहन ने कहा कि उन्हें यह समझ लेना चाहिए की वे दूध के धुले हुए नहीं हैं। वे सरकार की गलत बातों को सिर आंखों पर लेकर कार्य करेंगे तो हम भी केंद्र सरकार से मांग करेंगे कि जिन अधिकारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामले व अन्य तरह की जांच चल रहे हैं उन पर कार्रवाई की जाए।

See also  हाईकोर्ट ने रद्द कर दी 13 साल पुरानी नियुक्ति, चयन प्रक्रिया में पक्षपात की आशंका, जानिए क्या है मामला...

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।