सांसद राहुल गांधी को भाई बस्तरिया कॉफी, कहा- अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ हो एमओयू

रायपुर। सांसद राहुल गांधी आज अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान राजधानी रायपुर के साईंस कॉलेज में लगाए गए बस्तर कॉफी के स्टॉल पर पहुंचकर कॉफी का स्वाद लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उनके साथ थे।

राहुल गांधी ने बस्तर में हो रहे कॉफी उत्पादन के नवाचार और उसके स्वाद की प्रशंसा की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अंतरराष्ट्रीय कॉफी ब्रांड्स (बड़ी कंपनियों) के साथ बस्तरिया कॉफी का एमओयू करने का सुझाव भी दिया।

गौरतलब है कि बस्तर के दरभा ब्लॉक के दरभा, ककालगुर और डिलमिली गाँव के क्षेत्र अंतर्गत हजारों एकड़ में कॉफी की खेती की जा रही है। इससे वहां के वनवासी-कृषकों को लाखों का मुनाफा हो रहा है। कॉफी की खेती से एक साल में प्रति एकड़ में लगभग 30 से 40 हजार रुपए का फायदा हो रहा है।

See also  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव-2020 : "CHHATTISGARH" बन रहा देश का नया मॉडल राज्य, प्रदेशवासियों को मिली कई सौगातें, राहुल गांधी बोले- किसान और मजदूर देश की नींव हैं, इनके हितों की रक्षा जरूरी, जानें CM भूपेश बघेल ने क्या कहा

बस्तर में जलवायु की अनुकूलता को देखते हुए लगभग 3 हजार एकड़ में कॉफी की खेती प्रारंभ की गई हैं। बस्तर काफ़ी की गूंज अब विदेशों में भी हो रही है। वर्तमान में इसका 8 देशों में निर्यात हो रहा है। आने वाले 60 सालों की कार्ययोजना से किसानो को इसका वृहद स्तर पर लाभ मिलेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।