सब इंस्पेक्टर
रायपुर में BSF के सब इंस्पेक्टर की बाइक को पेट्रोल छिड़ककर जलाया

रायपुर। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित बीएसएफ एडीजी कमांड हेडक्वार्टर के सब इंस्पेक्टर की बाइक को पेट्रोल डालकर जलाने का मामला सामने आया है। इस घटना के पीछे बीएसएफ के अधिकारी ने अपने ही सिपाही पर शक जताया है, क्योंकि अधिकारी ने सिपाही पर कुछ दिन पूर्व ही महिला से दुर्व्यवहार करने पर कार्रवाई की थी।

इसलिए ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अब सिपाही ने बाइक में आगजनी की वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल राखी थाना पुलिस ने बीएसएफ के एसआई देवेंद्र सिंह की शिकायत पर सिपाही विजय सिंह तंवर के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

एसआई देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक सिपाही के बाइक में आना-जाना करते हैं। बाइक उन्होंने क्वार्टर के सामने पार्क की थी, जिसे सोमवार रात सिपाही विजय ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। पुलिस मामले में केस दर्ज कर जांच कर रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।