रायपुर। इंडिया गठबंधन से अलग बसपा ने छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लिए गोंगपा से गठबंधन कर किया है। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बहुजन समाज पार्टी ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के साथ मिलकर प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।

बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने प्रेसवार्ता में प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों में लड़ने का एलान किया है। बहुजन समाज पार्टी 53 और 37 सीटों पर गोंडवाना पार्टी के चुनाव लड़ने पर सहमति बनी है। इस गठबंधन में ज्यादातर महिलाओं को टिकट दिया जाएगा।

पार्टी के नेताओं ने बताया कि सर्व आदिवासी समाज के लिए पार्टी के द्वार खुले हैं. पार्टी के मेनिफेस्टो में जल, जंगल और जमीन मुख्य मुद्दा रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर पार्टी चुनाव जीतकर आती है तो किसी आदिवासी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।

बहुजन समाज पार्टी और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी गठबंधन की पहली सूची आज शाम जारी हो सकती है। ज्ञात हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने जेसीसी (जे) से गठबंधन किया था और प्रदेश में 7 सीट जीतने में कामयाब हुई थी, जिसमें बसपा की 2 और जेसीसी (जे) ने 5 सीटें जीती थी।

See also  CG NEWS : बकरी चुराने के आरोप में 'खरगोश' गिरफ्तार, खा चुका है अब तक 1000 से ज्यादा बकरियाँ

बहुजन समाज पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रभारी और राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन किया है। गौतम ने कहा कि इस घोषणा के बाद सत्तारुढ़ पार्टी की नींद उड़ने वाली है। क्योंकि प्रदेश के अंदर जो दलित आदिवासी हैं, सर्व समाज का गरीब आदिवासी है, ओबीसी के पीड़ित लोग हैं, उन सब के साथ यह जो गठबंधन हुआ है, ये नेचुरल गठबंधन है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर