Bank of India Credit Officer Admit Card 2026 recruitment exam notification
बैंक ऑफ इंडिया ने क्रेडिट ऑफिसर भर्ती परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

टीआरपी डेस्क: अगर आप भी लंबे समय से एक अच्छी नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं, तो आज का दिन आपकी किस्मत बदल सकता है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बेरोजगार युवाओं के लिए एक बड़ा रोजगार मेला (Job Fair) लगने जा रहा है। यह प्लेसमेंट कैंप दुर्ग के शिवाजी नगर स्थित छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (CSIT) में आयोजित किया जा रहा है। सबसे खास बात यह है कि इसमें 10वीं पास युवाओं से लेकर इंजीनियरिंग ग्रेजुएट और डॉक्टरों तक के लिए बंपर वैकेंसी हैं।

10वीं पास से लेकर MBBS तक के लिए सुनहरा मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र दुर्ग के उपसंचालक विष्णु कुमार केडिया ने इस मेले की बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इस प्लेसमेंट कैंप में अलग-अलग कंपनियों और संस्थानों की तरफ से ढेर सारे खाली पदों (Vacancies) के लिए आवेदन मंगाए गए हैं।

इस मेले में हिस्सा लेने के लिए योग्यता बेहद सामान्य से लेकर उच्च शिक्षा तक रखी गई है। अगर आप नीचे दी गई किसी भी श्रेणी में आते हैं, तो इस मेले में शामिल हो सकते हैं:

  • कक्षा 10वीं और 12वीं पास
  • ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट (BA, BSc, BCom, MA)
  • ITI और डिप्लोमा धारक
  • इंजीनियरिंग स्नातक (BE/BTech)
  • नर्सिंग (ANM, GNM, BSc Nursing)
  • मेडिकल फील्ड (MBBS, BAMS और पैरामेडिकल डिप्लोमा)
See also  रिटायर्ड IAS बिपिन मांझी राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्त

फाइनल ईयर के छात्र भी हो सकते हैं शामिल

इस रोजगार मेले की सबसे अच्छी बात यह है कि जो छात्र इस साल कॉलेज के अंतिम वर्ष (Final Year Students) में हैं, वे भी इसमें भाग्य आजमा सकते हैं। इसके साथ ही पढ़ाई पूरी कर चुके अनुभवी और फ्रेशर उम्मीदवार भी सीधे इंटरव्यू दे सकते हैं। प्रशासन ने सभी कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों से भी अपील की है कि वे अपने छात्र-छात्राओं को इस कैंप की जानकारी दें ताकि ज्यादा से ज्यादा युवाओं को इसका फायदा मिल सके।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी, ऐसे करें संपर्क

अगर आप इस रोजगार मेले का हिस्सा बनना चाहते हैं और पदों की पूरी लिस्ट देखना चाहते हैं, तो छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक पोर्टल www.erojgar.cg.gov.in पर जा सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर आपको ‘रोजगार मेला’ का विकल्प चुनना होगा। इसके अलावा, किसी भी तरह की पूछताछ या सीधे मदद के लिए आप जिला रोजगार कार्यालय दुर्ग (District Employment Office Durg) में जाकर भी संपर्क कर सकते हैं। अपने सभी जरूरी दस्तावेज और बायोडाटा साथ ले जाना न भूलें।

See also  CG Breaking : दो रिटायर्ड IG को एक वर्ष की संविदा नियुक्ति, आदेश जारी…