State Bank of India (SBI) headquarters and logo
State Bank of India (SBI) headquarters and logo

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अवसर आया है। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा बुधवार, 6 मई को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब फेयर के माध्यम से निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियां वीडियो एडिटर, नर्सिंग स्टाफ, होटल मैनेजमेंट, सिक्योरिटी गार्ड और अकाउंटेंट जैसे कुल 794 पदों पर सीधी भर्ती करेंगी।

भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को ई-रोजगार पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीयन कराना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ शैक्षणिक योग्यता के मूल दस्तावेज, छायाप्रति, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) पहुंच सकते हैं।

प्रमुख पदों में 230 सिक्योरिटी गार्ड, 30 नर्सिंग स्टाफ और 50 महिला होटल मैनेजमेंट कर्मियों सहित फायरमेन और ड्राइवर के पद शामिल हैं। प्रशासन ने योग्य युवाओं से इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।